Home / Odisha / नयागढ़ परी हत्या मामले में एसआईटी ने दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

नयागढ़ परी हत्या मामले में एसआईटी ने दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

भुवनेश्वर. नयागढ़ की पांच साल की बच्ची परी की हत्या के मामले में एसआईटी ने हाइकोर्ट में अपनी स्टेट रिपोर्ट दाखिल की है. इस हत्या मामले को लेकर जांच की प्रगति को लेकर यह रिपोर्ट दाखिल की गयी है. इस रिपोर्ट को बंद लिफाफे में सुरक्षित रखने के लिए कोर्ट का निर्देश है. इस मामले में आगे की कार्रवाई 24 दिसंबर को तय की गई है. उल्लेखनीय है कि गत 4 दिसंबर को हाइकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए हलफनामे के जरिये रिपोर्ट दाखिल करने के लिए निर्देश दिया था. साथ ही परी के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए हाईकोर्ट ने नयागढ़ के आरक्षी अधीक्षक को निर्देश दिया था.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …