Home / Odisha / ओडिशा में और पांच की कोरोना से मौत, कुल मौतों की संख्या 1815 हुई

ओडिशा में और पांच की कोरोना से मौत, कुल मौतों की संख्या 1815 हुई

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में राज्य में और पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1820 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में अनुगूल, बालेश्वर, बलांगीर, कटक व सुंदरगढ़ जिले में 1-1 मरीज शामिल हैं. अनुगूल जिले में एक 57 साल के कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है. बालेश्वर जिले में एक 65 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. वह उच्च रक्तचाप से पीड़ित था. बलांगीर जिले में एक 44 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. कटक जिले में 72 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. सुंदरगढ़ जिले में एक 65 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. वह उच्च रक्तचाप से पीड़ित था.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …