Home / Odisha / ओडिशा में और चार कोरोना संक्रमितों की मौत

ओडिशा में और चार कोरोना संक्रमितों की मौत

  •  कुल मौतों की संख्या 1815 हुई

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में राज्य में और चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1815 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में मयूरभंज जिले में 2 तथा संबलपुर व जगतसिंहपुर जिले में 1-1 मरीज शामिल हैं. जगतसिंहपुर जिले में एक 59 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. मयूरभंज जिले में एक 60 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. वह क्रनिक किडनी की बीमारी तथा अन्य बीमारी से पीड़ित था. मयूरभंज जिले में एक 64 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप व अन्य बीमारियों से पीड़ित था. संबलपुर जिले में 40 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …