-
आगामी 20 दिसंबर को पार्टी कार्यकारिणी व 21 को राज्य परिषद बैठक
-
हर विधानसभा क्षेत्र व प्रखंड स्तर पर 26 को स्थापना दिवस मनेगा
भुवनेश्वर. आगामी 26 दिसंबर को बीजू जनता दल के गठन को 23 साल पूरे हो रहे हैं. पार्टी के गठन के 23 वर्ष पूरे होने पर इसे मनाने के लिए बीजू जनता दल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके तहत आगामी 20 दिसंबर को बीजू जनता दल की कार्यकारिणी की बैठक होगी तथा 21 को राज्य परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा विधायक देवी प्रसाद मिश्र ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसमें समस्त विधायक सांसद जिला परिषद के सदस्य शामिल होंगे. परिषद की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा तथा आगामी तथा पार्टी की आगामी राजनीतिक रणनीति तय की जाएगी.
उन्होंने कहा कि आगामी 26 दिसंबर स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी विधानसभा चुनाव क्षेत्र व प्रखंड स्तर पर बीजू जनता दल की स्थापना दिवस मनाया जाएगा. कोविद को लेकर रेस्ट्रिक्शन के बीच ये कार्यक्रम आयोजित होंगे.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
