Home / Odisha / विधायक प्रदीप पाणिग्रही ने जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे

विधायक प्रदीप पाणिग्रही ने जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे

कटक. गिरफ्तार गोपालपुर के विधायक प्रदीप पाणिग्रही ने जमानत के लिए उड़ीसा उच्च न्यायालय का रुख किया है. पाणिग्रही ने अपने वकील वरिष्ठ अधिवक्ता पीताम्बर आचार्य के माध्यम से उच्च न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन किया है. इससे पहले सोमवार को गोपालपुर विधायक की जमानत याचिका अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, खुर्दा द्वारा खारिज कर दी गई थी. पाणिग्रही वर्तमान में सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत, भुवनेश्वर के आदेश से भुवनेश्वर की झारपड़ा स्पेशल जेल में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं. उन्हें 4 दिसंबर को जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप में ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …