Home / Odisha / इको रिट्रीट के दूसरे संस्करण का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

इको रिट्रीट के दूसरे संस्करण का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

भुवनेश्वर – ओडिशा  पर्यटन के इको रिट्रीट के दूसरे संस्करण का बुधवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए उद्घाटन किया। आज से कुमार के रामचंडी, भितरकनिका, सातकोशिया  दरिंगबाड़ी व हीराकुद में इको रिट्रीट कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह आगामी 28 फरवरी तक चलेगा।  देश-विदेश के पर्यटकों को अधिक आकर्षित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें  रहने के लिए पांच सितारा होटल जैसी व्यवस्था की जाएगी।  साथ ही मनपसंद भोजन की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शाम को मनोरंजन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …