Home / Odisha / केंदुझर में होटल में मृत मिला कोरोना योद्धा

केंदुझर में होटल में मृत मिला कोरोना योद्धा

जोड़ा. केंदुझर टाउन में एक कोरोना योद्धा को होटल के कमरे में मृत पाया गया है. यह डाक्टर रांकी के कोविद-19 अस्पताल में कार्यरत थे. मृतक की पहचान मयूरभंज जिले के जमदा गांव के आशा चरण मांझी के रूप में हुई है. मांझी काफी समय से होटल के कमरे में सो रहे थे. जब एक होटल के कर्मचारी ने उन्हें जगाने की कोशिश की, तो वह मृत पाये गये. घटना के तुरंत बाद होटल मालिक ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने एक अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया. डॉक्टर की मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही कारण का पता चल पायेगा.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …