Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और छह संक्रमितों की मौत

ओडिशा में कोरोना से और छह संक्रमितों की मौत

  • मृतकों की संख्या 1,771 हुई

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और छह संक्रमितों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,771 हो चुकी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, बलांगीर जिले की 47 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जो क्रोनिक किडनी रोग और हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित थी. बालेश्वर जिले में 38 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. भुवनेश्वर में एक 69 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस, क्रोनिक किडनी रोग और कैंसर से पीड़ित था. भुवनेश्वर में ही एक 65 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस, उच्च रक्तचाप और कार्सिनोमा से भी पीड़ित था.  कलाहांडी जिले में 70 वर्षीय पुरुष और नुआपड़ा जिले में एक 45 वर्षीय महिला की मौत हुई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …