Home / Odisha / नये कृषि कानून से बंद होगी कांग्रेस-माकपा की दुकानदारी – भाजपा

नये कृषि कानून से बंद होगी कांग्रेस-माकपा की दुकानदारी – भाजपा

भुवनेश्वर. नये कृषि कानून को लेकर देशभर में चल रहे विरोध के बीच ओडिशा भाजपा इकाई ने कांग्रेस और माकपा समेत अन्य विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है. भाजपा ने दावा किया है कि नये कानून से किसानों को फायदा होगा और कांग्रेस, माकपा समेत अन्य विरोधी पार्टियों की दुकानदारी बंद हो जायेगी. ओडिशा भाजपा के महासचिव गोलक महापात्र ने कहा कि नए कृषि कानूनों से बिचौलिये प्रभावित होंगे और किसानों को चिंता नहीं करनी चाहिए. महापात्र ने कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां इन बिचौलियों के पैसे से बच रही थीं, अब वे इस मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यह नियम किसानों के हित को ध्यान में रखकर लायी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …