
संबलपुर. सदर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत जदू लोईसिंगा क्षेत्र में एक खेत में बिजली की चपेट में आने से हाथी की मौत के मामले में शुक्रवार को वन अधिकारियों ने तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है. 30 नवंबर को बिजली के तार के संपर्क में आने के बाद इलाके में 12 साल के एक हाथी की मौत हो गई थी. उस दिन ओडिशा के तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन हाथियों की मौत हो गई थी, जिसमें से एक उस जदू लोइंसिंगा की घटना भी शामिल थी.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
