Home / Odisha / सैल्यूट तिरंगा ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को याद किया

सैल्यूट तिरंगा ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को याद किया

  • भारत के पहले व्यक्ति थे, जिनको प्रथम भारत रत्न से नवाजा गया – वर्मा

कटक. सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रीय संगठन ने अखंड भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 136 वीं जयंती मनाई. सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्घाटन भाषण में डॉ राजेंद्र प्रसाद के विभिन्न योगदानों पर प्रकाश डाला. एक शिक्षक, वकील, स्वतंत्रता सेनानी एवं  राष्ट्रपति के रूप में उनके योगदान को याद किया जाता है. वर्मा ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद ही पहले व्यक्ति थे जिनको भारत रत्न से नवाजा गया और पूरा देश उनको देशरत्न कहा करते थे. अशोक विश्वास (सीनियर जर्नलिस्ट) ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया.

संगठन के सचिव कमल सिकारिया ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद को एक महान राजनेता के रूप में याद किया जाएगा. सुधाकर साही, प्रकाश अग्रवाल (छोटू), मुकुंद सिन्हा और अन्य लोगों ने भी डॉ राजेंद्र प्रसाद की विभिन्न प्रतिभाओं पर प्रकाश डाला. समारोह में सुनील कुमार शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, रंजन सिन्हा, प्रमोद गुप्ता, आलेख कुमार वर्मा, पारसनाथ शाह, सुरेश शर्मा, संजय शर्मा संपादक (ओडिशा बाजार) सभी उपस्थित थे. संस्था के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा  ने इस समारोह में आयोजकों, उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया और इस तथ्य को दोहराया कि डॉ राजेंद्र प्रसाद हमारे आदर्श होने चाहिए और हमें उनके द्वारा लिखी गई किताबें पढ़नी चाहिए.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …