Home / Odisha / प्रदेश कांग्रेस प्रभारी चेला कुमार का ओडिशा दौरा शुक्रवार से

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी चेला कुमार का ओडिशा दौरा शुक्रवार से

  •  सांगठनिक बैठकों के साथ-साथ नयागढ़ में परी के अभिभावकों से भी मिलेंगे

भुवनेश्वर. सांसद तथा ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी डॉ चेला कुमार शुक्रवार को दो दिनों दिवसीय ओडिशा दौरे पर आएंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार की सुबह भुवनेश्वर की स्थित बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. वहां से वह सीधे कांग्रेस भवन जाकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे. उस दिन 4:00 बजे वह कांग्रेस की सांगठनिक स्थिति को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे. इसी तरह 5 दिसंबर को वह नयागढ़ का दौरा करेंगे तथा मृतक बच्ची परी के परिवार से मिलेंगे. वहां से लौटकर वह भुवनेश्वर पहुंचेंगे तथा शाम को दोपहर 3:00 बजे कांग्रेस की एक बैठक में बैठक लेंगे. इस सांगठनिक बैठक में जिला अध्यक्ष व पीसीसी पर्यवेक्षक शामिल होंगे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …