Home / Odisha / रायगड़ा में महिलाओं से 97 हजार की लूट

रायगड़ा में महिलाओं से 97 हजार की लूट

रायगड़ा. जिला मुख्यालय शहर में कपिलास चौक के पास कुछ महिला पैदल यात्रियों से 97,200 रुपये की नकदी लूटने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, पांच महिलाएं एक्सिस बैंक से एक बैग में कैश लेकर घर लौट रही थीं. उन्होंने बैंक से ग्रुप लोन का पैसा लिया था. ऋण राशि तीन महिलाओं की थी और रेनू नामक एक महिला के बैग में इसे ले जाया जा रहा था. इसी दौरान एक लाल रंग की पल्सर बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. उस पर सवार दो बदमाशों ने फेस मास्क लगाया था और रेनू से बैग छीन लिया. हालांकि महिलाएं मदद के लिए चिल्लाती रहीं, लेकिन जब तक कोई आता, तब तक बदमाश मौके से भाग चुके थे. बाद में टाउन पुलिस स्टेशन (पीएस) में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …