Home / Odisha / ओडिशा में और 4 की कोरोना से मौत, कुल मौतों की संख्या 1734 हुई

ओडिशा में और 4 की कोरोना से मौत, कुल मौतों की संख्या 1734 हुई

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में राज्य में 4 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1734 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में खुर्दा जिले में 2, बालेश्वर व ढेंकानाल जिले में 1-1 मरीज शामिल हैं.
बालेश्वर जिले में 43 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. वह मधुमेह से पीड़ित था. भुवनेश्वर के 45 साल के पुरुष कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है. वह मधुमेह व उच्च रक्तचाप से पीड़ित था. ढेंकानाल जिले में एक 57 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. वह मधुमेह व उच्च रक्तचाप व अन्य बीमारी से पीड़ित था. खुर्दा जिले में 56 साल की महिला कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है.

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …