Home / Odisha / तालचेर के विधायक के वाहन फूंकने के मामले में दो गिरफ्तार

तालचेर के विधायक के वाहन फूंकने के मामले में दो गिरफ्तार

भुवनेश्वर । तालचेर के बीजद विधायक  ब्रज किशोर प्रधान के अनुगूल जिले के विक्रमपुर थाना क्षेत्र के नंदिरा गांव में स्थित उनके कैंप आफिस में सोते समय उनके वाहन को फूंक दिये जाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दो युवक हैं स्वाधीन थंब व जीतेन महांति। उल्लेखनीय है कि गत सात दिसंबर को यह घटना घटी थी। विधायक ब्रजकिशोर प्रधान अनुगूल जिले के विक्रमपुर थाना क्षेत्र के नंदिरा गांव में स्थित उनके कैंप आफिस में सो रहे थे। देर रात कुछ लोगों ने उनके कैंप आफिस पर बाहर से ताला जड़ दिया था तथा बाहर खड़े उनके फर्चुनर मं आग लगा दी थी। विधायकों के समर्थकों को इसके सूचना मिलने के बाद वे ताला तोड़कर उन्हें बाहर निकाला था।  विधायक ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज की थी। 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …