
कटक. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, नारी शक्ति, कटक इकाई की ओर से बालू बाज़ार स्थित शीतला माता मन्दिर के प्रांगण में दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे राधाष्टमी एवम् करवा चौथ के अवसर पर हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार स्वरूप गिफ्ट हैंपर उपस्थित मुख्य अतिथियों के हाथों दिये गये। प्रकाश अग्रवाल, भूतपूर्व अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच, कटक एवम् प्रकाश अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच, कटक आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। निर्मला उदयपुरिया ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और कोषाध्यक्षा आरती अग्रवाल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। सम्मेलन की कटक इकाई की अध्यक्षा संतोषी चौधरी ने मुख्य अतिथियों, उपस्थित अतिथियों, प्रतियोगियों, निर्णायकों एवम् सम्मेलन के लोकप्रिय राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कन्हैया गोयल ‘शक्ति’, छत्तीसगढ़ का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वर्षा चतुर्वेदी की गणेश वंदना और भजनों से हुई। 10 वर्षीय आरव गुप्ता ने श्याम जी के मधुर भजन गाकर कार्यक्रम में शमां बांध दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, नारी शक्ति, कटक ईकाई की अध्यक्ष संतोषी चौधरी, उपाध्यक्ष सिद्धार्थिनी टिबड़ेवाल, सचिव इति पोद्दार, कोषाध्यक्ष आरती अग्रवाल ने अथक परिश्रम किया। कोविद-19 के मद्देनज़र शरीरिक दूरी और फेस मास्क का ख़्याल कार्यक्रम के दौरान रखा गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
