Home / Odisha / जाजपुर में तीन लुटेरे गिरफ्तार, चोरी के गहने बरामद

जाजपुर में तीन लुटेरे गिरफ्तार, चोरी के गहने बरामद

जाजपुर. जाजपुर रोड में पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार करने के साथ 223 ग्राम सोने के आभूषण, 1 किलोग्राम से अधिक चांदी के आभूषण और 3.04 लाख रुपये नकद जब्त किया है. यह जानकारी मीडिया को एसडीपीओ चिन्मय प्रसाद नायक ने दी. जानकारी के अनुसार, डकैतों में शामिल कुछ लोगों के ठिकाने के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली थी. इसके बाद जाजपुर के एसपी चरण सिंह मीणा के निर्देशन में एक विशेष टीम ने कांटोर के तहत पूरबकोट गाँव के तेल्हाड़ा साही में छापा मारा. इस दौरान तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से कीमती सामान, नकदी, एटीएम कार्ड और कुछ हथियार जब्त किए गये. वे कथित तौर पर विभिन्न अन्य चोरी और डकैती मामलों में शामिल हैं. जांच चल रही है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …