-
घर से छठ पूजा करने का आह्वान

भुवनेश्वर. हिन्दी विकास मंच, भुवनेश्वर ने छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार की गाइड लाइन का स्वागत किया है. यह जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि छठ पूजा के आयोजन के लिए लिखित रुप में ओडिशा सरकार से निवेदन किया गया था, लेकिन दिनांक 16-11-20 को राज्य सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किया गया है कि कोरोना बीमारी की वजह से इस वर्ष छठ पूजा का आयोजन सार्वजनिक स्थान पर नहीं किया जाए. सरकार ने घरों में ही छठ पूजा करने को कहा है. इस दिशानिर्देश का पालन करते हुए हिन्दी विकास मंच ने सभी छठ व्रतियों से निवेदन किया है कि इस वर्ष आप लोग अपने-अपने घर में ही छठ पर्व करें. राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
