Home / Odisha / दलाल के चंगुल से बचाये गये 48 प्रवासी मजदूर

दलाल के चंगुल से बचाये गये 48 प्रवासी मजदूर

बलांगीर. कांटाबांजी पुलिस ने 23 महिलाओं और 8 बच्चों सहित 48 प्रवासी मजदूरों को बचाने में सफलता हासिल की है. इन्हें दलाल के चंगुल से बचाया गया है. जानकारी के अनुसार, बिचौलियों के माध्यम से इनको कांटाबांजी रेलवे स्टेशन पर ले जाया जा रहा था. इस बीच गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कांटाबांजी पुलिस टीम ने स्टेशन चौक इलाके में छापा मारा तो पाया कि ऑटो तथा पिकअप वैन से मजदूरों को रेलवे स्टेशन पहुंचाया जा रहा था. वे तेलंगाना के एक ईंट भट्टे पर काम के लिए जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि बचाए गए मजदूरों का संबंध बलांगीर, नुआपाड़ा और बरगढ़ जिलों से हैं. आगे की जांच जारी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …