-
वैजयंत पंडा को असम तथा संबित पात्र को मणिपुर की जिम्मेदारी

भुवनेश्वर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी है. डी पुरंदेश्वरी को ओडिशा का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वह आंध्र प्रदेश से हैं तथा अरुण सिंह की जगह नई प्रभारी बनी हैं. साथ ही विजयपाल सिंह तोमर को ओडिशा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसी तरह से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चार बार के सांसद बैजयंत पंडा असम के प्रभारी होंगे, जहां अगले साल चुनाव होने जा रहे हैं. साथ ही वह दिल्ली में पार्टी मामलों को भी देखेंगे. पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्र को मणिपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
