-
यह विजय लोगों की विजय – नवीन

भुवनेश्वर. बालेश्वर व तिर्तोल विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजद की जीत के बाद मुख्यमंत्री तथा बीजद मुखिया नवीन पटनायक ने दोनों स्थानों के लोगों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोविद-19 संकट के समय मतदानकर बीजद को आशीर्वाद देने वाले बालेश्वर व तिर्तोल की जनता विशेष कर महिलाओं को मैं कृतज्ञता अर्पित कर रहा हूं. यह विजय आप लोगों की विजय है. आप लोगों के विकास व कल्याण के लिए बीजद संकल्पबद्ध है. उन्होंने आगे कहा कि बालेश्वर व तिर्तोल में विजय प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को शुभेच्छा. लोगों के पास पहुंच कर उनके हृदय को जीतने के लिए बीजद के कार्यकर्ताओं का साधुवाद.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
