Home / Odisha / ओडिशा में तीव्र शीतलहर की स्थिति, छह जगहों पर 12 डिग्री से नीचे पारा

ओडिशा में तीव्र शीतलहर की स्थिति, छह जगहों पर 12 डिग्री से नीचे पारा

भुवनेश्वर. ओडिशा में बीते कुछ दिनों से तीव्र शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. राज्य के कई जिलों में पारा तेजी से लुढ़का है. पिछले कुछ दिनों में पारा स्तर में अचानक गिरावट के साथ ओडिशा के कई हिस्सों को ठंड की चपेट में ले लिया है. ओडिशा में छह स्थानों पर तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें सोनपुर का तापमान सबसे कम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा. 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किए गए अन्य स्टेशन हैं दारिंगबाड़ी (9.5), फूलबाणी (9.8), कोरापुट (10.6), अनुगूल (10.8) और भवानीपाटना (11). इसके अलावा कटक और भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 17.4 और 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह जानकारी भुवनेश्वर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय ने दी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …