Home / Odisha / संबलपुर में बंदूक की नोंक पर 35,42,000 रुपये लूटे

संबलपुर में बंदूक की नोंक पर 35,42,000 रुपये लूटे

संबलपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के कारंगमाल में छह बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 35,42,000 रुपये लूट लिये. इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब एक चार पहिया वाहन से एक बैंक में नकदी डाली जा रही थी. जानकारी के अनुसार, हथियारों से लैस ये बदमाश तीन बाइक पर आए और कर्मचारियों को बंदूक से धमकाने के बाद वाहन से नकदी लूट ली. कैश को संबलपुर से यूनियन बैंक की लुइमुरा शाखा में स्थानांतरित किया जा रहा था. हाल ही में तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक सप्ताह पहले खूंटुनी-नरसिंहपुर मार्ग पर कुल्लिलो उदयपुर के पास बंदूक की नोंक पर ग्रहाक सेवा केंद्र के एक अधिकारी से एक लाख रुपये लूट लिये थे. इसी तरह दो बाइक सवार बदमाशों ने 29 अक्टूबर को मयूरभंज जिले के करंजिया में एक सेवानिवृत्त शिक्षक से कथित तौर पर एक लाख रुपये की नकदी लूटी थी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …