Home / Odisha / पुरी में दो परिवारों में हिंसक झड़प में चार घायल

पुरी में दो परिवारों में हिंसक झड़प में चार घायल

प्रमोद कुमार प्रृष्टि, पुरी

जिले के ब्रह्मगिरि थाना क्षेत्र के रेबाना नुआगांव गांव में दो परिवारों के बीच झगड़े में दो महिलाओं समेत एक परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच एक मामूली झगड़ा काफी बढ़ गया और बाद में वे-एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला करने लगे. इस हिंसक झड़प में दो महिलाओं समेत एक परिवार के चार सदस्यों को गंभीर चोटें लगीं. हिंसक झड़प की सूचना पाते ही ब्रम्हगिरि थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. घायलों की पहचान मनोज कुमार साहू, संजय कुमार साहू दोनों भाई हैं तथा उनकी मां और बड़ी बहन के रूप में हुई है. इन सभी को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ अभी उनका इलाज चल रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …