प्रमोद कुमार प्रृष्टि, पुरी. कोरोना पाबंदी के चलते दुर्दशा के शिकार हो रहे मंच कलाकारों ने श्रीक्षेत्र मंच कलाकार के बैनर तले जिला संस्कृत अधिकारी कार्यालय संस्कृति भवन में सामूहिक रूप से धरना दिया. कलाकारों की मांग है जिलाधिकारी तुरंत मंच कलाकारों की समस्याओं को सुलझाते हुए मंच में कला प्रस्तुत करने की अनुमति प्रदान करें. अब खेल के लिए स्टेडियम खुल चुका है. कलाकारों को जीविका निर्वाहन के लिए मंच की जरूरत है. कोरोना के चलते सैकड़ों कलाकार मुश्किल की घड़ी गुजर रहे हैं. इसको देखते हुए जिलाधिकारी बलवंत सिंह अनुमति प्रदान करें. मंच खोलने के लिए इस संदर्भ में एक ज्ञापन जिला संस्कृति अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपा गया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
