Home / Odisha / एक करोड़ का गांजा बरामद, महाराष्ट्र का ट्रक जब्त

एक करोड़ का गांजा बरामद, महाराष्ट्र का ट्रक जब्त

रायगड़ा. जिला पुलिस ने रायगड़ा शहर से एक करोड़ रुपये के मूल्य के 1114 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. यह जानकारी जिला पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. बताया गया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में एक ट्रक पार्क किया गया है और उसमें गांजा लदा हुआ है. इसकी सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान इसमें 1114 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. गांजा लदा ट्रक का पंजीकरण महाराष्ट्र का है. जांच के दौरान वहां चालक नहीं था. संदिग्ध ड्राइवर अनिल जादव फरार है. आगे की जांच चल रही है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …