भुवनेश्वर। केन्दुझर जिले के घटगाँ थाना क्षेत्र के धोबापिटना गांव में एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के मामले मे पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में घटगाँ पुलिस ने सिंगराई मुंडा व शैलेन्द्र मुंडा को गिरफ्तार किया है। स्थानीय एसडीपीओ रवीन्द्र मलिक ने बताया कि गत 11 दिसंबर को महिला पास के एक गांव से लौटते समय आरोपित व्यक्तियों ने महिला को जंगल के अंदर लेकर दुष्कर्म किया। महिला ने इस बारे में थाने में लिखित में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
Check Also
श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान
7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
