Home / Odisha / पुरी में सेक्स रैकेट चलाने वालों की अब खैर नहीं – अखिलेश्वर सिंह.

पुरी में सेक्स रैकेट चलाने वालों की अब खैर नहीं – अखिलेश्वर सिंह.

  •  होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कई गिरफ्तार

सुधाकर कुमार शाही, कटक/पुरी
बलियापंडा स्थित एक होटल में देहव्यापार की घटना सामने आई है. बलियापंडा पुलिस ने एक बार फिर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने होटल सी व्यू इन में छापेमारी कर संगीन अवस्था में लड़कियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर होटल के कमरा नंबर 102 और 103 में छापा मारकर कुल पांच लड़कियां सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसकी जांच शुरू कर दी है. गिरफ्तारों में होटल के मालिक सपन दत्ता भी शामिल हैं.

पुलिस ने कमरा से कंडोम तथा मैनफोर्स टेबलेट बरामद की है. पुरी के एसपी अखिलेश्वर सिंह ने खास बातचीत में कहा कि यहां के कुछ होटलों में इस तरह की घटना की जानकारी हमें मिली है, जिस पर करवाई शुरू हो चुकी है. उन्होंने सभी होटलों के मालिक से अपील की है कि देहव्यापार पर कड़ी नजर रखें. इस पर लगाम लगाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पुलिस गलत कामों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि होटल मालिक नियमों का पालन करें.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …