Home / Odisha / राजधानी भुवनेश्वर में मंदिर खुलने की संभावना कम

राजधानी भुवनेश्वर में मंदिर खुलने की संभावना कम

भुवनेश्वर. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मंदिर खोले जाने की संभावना कम है. भुवनेश्वर में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ रही है.  भुवनेश्वर नगर निगम के कमिश्नर प्रेमचंद्र चौधरी ने बताया कि भुवनेश्वर में मंदिर खुले ना खुले इसको लेकर विभिन्न आयामों पर चर्चा चल रही है. विशेषज्ञ एवं डॉक्टरों की टीम से सलाह की जा रही है, क्योंकि भुवनेश्वर में संक्रमण दर बढ़ रही है. ऐसे में स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही आगामी कदम उठाया जाएगा. उल्लेखनीय है कि ओडिशा  में मंदिर खोलने की मांग को लेकर  लेकर मंदिर में कार्यरत सेवायतों ने घंटी व शंख बजा कर  अनोखे तरीके से प्रतिवाद किया गया था. इन लोगों का कहना था जब अन्य चीजें खुल रही हैं तो फिर मंदिर को क्यों नहीं खोला जा रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …