Home / Odisha / कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे ओडिशा में दो मामले

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे ओडिशा में दो मामले

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामलों को लेकर पूरे राज्य में 2 मामले दर्ज किये गये है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

इन मामलों में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 748 वाहनों को बरामद किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 17,87,550 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गयी है.

कटक में मास्क न पहनने पर 206 लोगों से वसूला जुर्माना

कटक कमिश्नरेट पुलिस ने गत 24 घंटों में मास्क न पहनने वाले 206 लोगों से जुर्माना वसूला है. कटक के डीसीपी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बीते 24 घंटों में सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना करने वाले 694 लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया है. इसी तरह मोटर वेहिक्ल एक्ट व ओडिशा शहरी पुलिस कानून के उल्लंघन को लेकर 485 लोगों से भी जुर्माना लिया गया है.

 

 

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …