Home / Odisha / ओडिशा में नवंबर माह में नहीं खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने  अपना निर्णय बदला

ओडिशा में नवंबर माह में नहीं खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने  अपना निर्णय बदला

भुवनेश्वर. ओडिशा में नवंबर माह में नहीं खुलेंगे स्कूल. राज्य सरकार ने  अपना निर्णय बदल दिया है. राज्य के विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने बताया कि राज्य में दिसंबर माह में दूसरे चरण के कोरोना संक्रमण की आशंका व्यक्त की जा रही है. इसे ध्यान में रखकर नवंबर माह में स्कूल खोलने के संबंधी निर्णय को सरकार ने स्थगित कर दिया है. आगामी आदेश तक समस्त स्कूलें बंद रहेंगे.

उल्लेखनीय है कि गत 31 अक्टूबर को राज्य सरकार के  विशेष राहत आयुक्त ने अनलाक-6  की गाइडलाइन जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि विद्यालय व जन शिक्षा विभाग आगामी 15 नवंबर के बाद  राज्य के स्कूलों को खोला जा  सकेगा.  नौंवी से 12वीं तक के छात्र छात्राएं विद्यालय में आ सकेंगे. सभी अंशधारकों से बातचीत व इसके लिए एसओपी जारी करने के लिए विद्यालय व जन शि7 विभाग से कहा गया है.

इसके बाद राज्य के विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने  गत बुधवार को कहा था कि नवंबर माह में ही विद्यालय खुले जाएंगे. 9वीं से 12 वीं तक के छात्र छात्राओं का पूरा क्लास होगा. उन्होंने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर एसओपी तैयार की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा था कि विद्यालय में छोड़ने संबंधी निर्णय अभिभावक लेंगे. यदि अभिभावक बच्चों को विद्यालय छोड़ने के लिए राजी नहीं होते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था जारी रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि पहले हीसिलेबस में 30  प्रतिशत में कमी की गई है और इसे अब और  कम नहीं किया जाएगा. सत्तर प्रतिशत सिलाबस को लकेर नई कैलेंडर तैयार होगा.  लेकिन फिर से इस निर्णय को सरकार ने स्थगित कर दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …