Home / Odisha / कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 4 मामले

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 4 मामले

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामलों कोलेकर पूरे राज्य में 4 मामले दर्ज किये गये है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. इन मामलों में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 739 वाहनों को बरामद किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 19,26,530 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है.
कटक में मास्क न पहनने पर 132 लोगों से वसूला जुर्माना
कमिश्नरेट पुलिस ने गत 24 घंटों में मास्क न पहनने वाले 132 लोगों से जुर्माना वसूला है. कटक के डीसीपी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बीते 24 घंटों में सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना करने वाले 539 लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया है. इसी तरह मोटर वेहिक्ल एक्ट व ओडिशा शहरी पुलिस कानून के उल्लंघन को लेकर 581 लोगों से भी जुर्माना लिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

पहलगाम हमला आतंकवाद की भयावहता का दर्दनाक उदाहरण – धर्मेन्द्र प्रधान

          आक्रमण की बरसी पर उन्होंने इसमें बलिदान दिये लोगों को …