Home / Odisha / पूर्व विधायक जीवन प्रदीप दास बीजद से निलंबित

पूर्व विधायक जीवन प्रदीप दास बीजद से निलंबित

गोविंद राठी, बालेश्वर
वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक जीवन प्रदीप दास को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बीजद से निलंबित कर दिया गया है. बालेश्वर सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जीवन प्रदीप दास को गुरुवार को पार्टी से निलंबित कर दिया गया. पार्टी के सुप्रीमो नवीन पटनायक ने उन्हें निलंबित कर दिया है. पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर फोन पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी कि उन्होंने कोई भी पार्टी विरोधी कार्य नहीं किया एवं उपचुनाव के दौरान बीजद के उम्मीदवार को जीताने का काम किया है. उन्होंने कहा कि निलंबन एक साजिश है. इस बीच बीजद जिला अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार जेना ने पूर्व विधायक जीवन प्रदीप दास के निलंबन पर प्रतिक्रिया दी है. उपचुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ लोगों को उकसाने का आरोप जिला अध्यक्ष तक पहुंचा था. खासतौर पर जीवन पर बीजद कार्यकर्ताओं से भाजपा को वोट देने के लिए कहने का आरोप है. उनके अव्यवस्थित आचरण के बारे में बहुत सारी ऑडियो और वीडियो चर्चा में है. उनके कार्यों को पार्टी की अनुशासन समिति के पास भेजा गया. रवीन्द्र ने कहा कि अनुशासन समिति ने सभी पहलुओं की जांच करने के बाद उन्हें पार्टी से निकाला है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …