Home / Odisha / कोरापुट में टक्कर के बाद नदी में गिरे वाहन, एक की मौत, चार जख्मी

कोरापुट में टक्कर के बाद नदी में गिरे वाहन, एक की मौत, चार जख्मी

कोरापुट. जिले की पडुआ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हुए. यहां एक कार और एक ऑटो-रिक्शा के बीच कल शाम टक्कर हो गयी थी. जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद कार और ऑटोरिक्शा पताली नदी में गिर गये. सूचना पाते ही राहत अभियान चलाया गया, लेकिन इस दौरान महिला की मौत हो चुकी थी. महिला के शव को नदी से निकाला गया है. वहीं ऑटो में सवार चार अन्य लोगों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल भेज दिया गया. उनकी हालत गंभीर बताई गई है. कार का पता नहीं चल पाया है और ना ही यह भी पता चल पाया है कि उसमें कितने यात्री सवार थे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …