Home / Odisha / दिवाली में फिजुलखर्जी से बचें, सादगी से मनाएं दीपोत्सव – संजय लाठ

दिवाली में फिजुलखर्जी से बचें, सादगी से मनाएं दीपोत्सव – संजय लाठ

  • कहा- जरूरतमंदों को हमारी मदद सही मायनों में खुशियों की दिवाली होगी

अशोक पांडेय, भुवनेश्वर

मारवाड़ी सोसाइटी, भुवनेश्वर के अध्यक्ष संजय लाठ ने लोगों से दीपावली को सादगी मनाने की अपील की है और कहा है कि इस दौरान फिजुलखर्ची से बचें. लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए लाठ ने लोगों के स्वस्थ रहने की कामना की है. उन्होंने कहा कि आप सभी कोरोना महामारी से उत्पन्न जान हानि एवं आर्थिक हानि से भलीभांति अवगत हैं. समाज ने अपने कई प्रिय जनों को इस महामारी में खोया है और साथ में व्यापार की हानि को भी देखा है एवं सहा है. इसलिए हमारा सभी से निवेदन है कि हमें इस विषम परिस्थितियों में दीपावली का यह पर्व बहुत सादगी से मनाना चाहिए. हमें एक-दूसरे को मिठाइयां या भेंट नहीं भेजनी चाहिए. इससे हम अनावश्यक खर्च को रोक सकेंगे और अपनी पूरी शक्ति समाज के पीड़ित परिवारों के उत्थान में लगा सकेंगे. जरूरतमंदों को हमारी किसी भी प्रकार की मदद सही मायनों में खुशियों की दिवाली होगी. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद ही नहीं,पूरा विश्वास है आप सब हमारे विनम्र निवेदन को स्वीकार कर एक आदर्श समाज का परिचय देंगे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …