
भुवनेश्वर. ओडिशा के राज्यपाल प्रो गणेशीलाल तथा उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. ओडिशा के राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. इस ट्वीट में कहा गया है कि राज्यपाल व राज्य की प्रथम महिला कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. राज्यपाल ने उनसे हाल ही में संपर्क में आये लोगों को सलाह दी है कि वे अपना परीक्षण करवा लें.
मुख्यमंत्री ने शीघ्र आरोग्य की कामना की
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यपाल प्रो गणेशीलाल के करोना पाजिटिव होने के कारण चिंता व्यक्त करने के साथ साथ उनके शीघ्र आरोग्य होने की कामना की है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि राज्यपाल प्रो गणेशीलाल के कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद अस्पताल में भर्ती होने के बारे जानकारी मिलने के बाद मैं चिंतित हूं. उनके शीघ्र आरोग्य तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
