Home / Odisha / अगर बीजद एवं भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास की होती उपचुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर नहीं लगाती – कांग्रेश

अगर बीजद एवं भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास की होती उपचुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर नहीं लगाती – कांग्रेश

गोविंद राठी, बालेश्वर

यहां होने वाले तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजद एवं केंद्र सरकार की पार्टी भाजपा द्वारा जिस तरह सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर चुनाव प्रचार में किया जा रहा है, उस पर आज कांग्रेस ने तीखा प्रहार किया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारा प्रसाद वाहिनीपति ने कहा कि बालेश्वर में जितने भी विकास के कार्य हैं, चाहे वह कोस्ट कैनल, सोल्ट रोड, एम्स अस्पताल. मेडिकल कॉलेज, तामूलिया ब्रिज, नोशी आदि सभी कार्य कांग्रेस की सरकार के दौरान किए गए हैं. बीजद एवं भाजपा के कार्यकाल में बालेश्वर के लोगों के लिए इस तरह कोई विकास का कार्य नहीं किया गया है. इसका जवाब उन्हें आने वाले तीन तारीख को चुनाव के दौरान मतदाता उचित रूप से देंगे. इसके अलावा राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस ने कहा कि बालेश्वर के लोगों ने भलि-भांति देखा है कि किस तरह सरकार के सारे मंत्री एवं विधायक बालेश्वर में डेरा डालकर लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर बीजद ने सच में  बालेश्वर में विकास किया होता तो इस तरह से चुनाव जीतने की कोशिश नहीं की होती. उन्होंने कहा कि बालेश्वर के मतदाताओं को इसका उचित जवाब उन्हें कांग्रेसी प्रत्याशी ममता कुंडू को वोट देकर जिताने से ही हो पाएगा.

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …