Home / Odisha / गंजाम में 98 जुआरी गिरफ्तार, 2.94 लाख रुपये बरामद

गंजाम में 98 जुआरी गिरफ्तार, 2.94 लाख रुपये बरामद

ब्रह्मपुर. शुक्रवार का दिन गंजाम जिला की पुलिस के नाम रहा. आईपीएल में सट्टेबाजी में लिप्त अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का खुलासा करने के साथ-साथ जुए के 17 अड्डों का खुलासा भी किया है. बीते 24 घंटे में 98 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक ने ट्विट कर दी है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में गंजाम पुलिस ने पूरे जिले में जुए के 17 अड्डे का भंडाफोड़ किया और 98 जुआरियों को नकद, 2,94,725 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है. इनके पास से 19 मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …