Home / Odisha / एम्स भुवनेश्वर में ओपीडी सेवा दो नवंबर होगी पुनः शुरू

एम्स भुवनेश्वर में ओपीडी सेवा दो नवंबर होगी पुनः शुरू

भुवनेश्वर. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर में  दो नवंबर से आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) की सेवाएं पुनः शुरू होने जा रही हैं. यह जानकारी एम्स के सूत्रों ने दी है. यहां कोरोना के कारण 10 जुलाई से अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद थी. कोरोना के कारण कुछ दिशा-निर्देशों के साथ इस सेवा को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत शुरुआत में मरीजों की संख्या कम रखी जायेगी. जानकारी के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह में आठ नवंबर तक प्रत्येक ओपीडी में दैनिक आधार पर केवल 30 रोगियों को अनुमति दी जाएगी. इसके बाद फिर बाद के सप्ताह में पंजीकरण की संख्या बढ़ाकर 50 प्रति दिन कर दी जाएगी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …