Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 1540 नए सकारात्मक मामले

ओडिशा में कोरोना के 1540 नए सकारात्मक मामले

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना के 1540 नए सकारात्मक मामले पाये गये हैं. इसमें से संगरोध केंद्र से 886 तथा स्थानीय संक्रमण के 654 मामले शामिल हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, अनुगूल में 100, बालेश्वर में 92, बरगढ़ में 41, भद्रक में 9, बलांगीर में 67, बौध में 3, कटक में 99, देवगढ़ में 7, ढेंकानाल में 24,  गजपति में 5, गंजाम में 29, जगतसिंहपुर में 78, जाजपुर में 22, झारसुगुड़ा में 42, कलाहांडी में 47, कंधमाल में 14, केंद्रापड़ा में 62, केंदुझर में 38, खुर्दा में 208, कोरापुट में 26, मालकानगिरि में 42, मयूरभंज में 91, नवरंगपुर में 43,  नयागढ़ में 33, नुआपाड़ा में 51, पुरी में 49, रायगड़ा में 10, संबलपुर में 32,  सोनपुर में 29, सुंदरगढ़ में 111, स्टेट पूल में 36 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

आंकड़े एक नजर में

  • नये स्वस्थ हुए 2010
  • अब तक कुल परीक्षण 4422164
  • अब तक कुल सकारात्मक मामले 285482
  • अब तक कुल स्वस्थ हुए 268115
  • अब तक कुल मौत 1,284
  • अब तक कुल सक्रिय मामले 16030
Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …