संबलपुर। स्थानीय भतरा चौक में एक अनियंत्रित ट्रैैक्टर सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से जा टकराया। इस घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम श्याम आरोम बताया गया है। हादसे की खबर पाकर धनुपाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की लाश का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बसिया वन रेंज में हाथी के हमले में वृद्ध की मौत
संबलपुर। मानेश्वर स्थित बसिया वन रेंज में हाथी के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक का नाम निरंजन भोई बताया गया है तथा वह इच्छापाल गांव का रहनेवाला था। मामले की खबर पाकर वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन आरंभ किया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
