Home / Odisha / कोरापुट में 310 किलो गांजा, हथियार, नकदी और कार बरामद

कोरापुट में 310 किलो गांजा, हथियार, नकदी और कार बरामद

कोरापुट. कोरापुट जिला के जयपुर सदर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. थाने की टीम ने एक अभियान चलाकर 310 किलो गांजा जब्त किया है. गांजे की कीमत लगभग 30 लाख रुपये बतायी गयी है. इसके साथ-साथ पुलिस ने 1.5 लाख रुपये नकदी, एक कंटेनर, एक कार, दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन, आधुनिक हथियार, तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. जयपुर सदर पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी कोरापुट जिला के पुलिस अधीक्षक ने ट्विटकर दी है. इधर, जयपुर सदर थाने की टीम को मिली सफलता पर डीजीपी ने बधाई देते हुए हौसला बढ़ाया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …