
भुवनेश्वर. ओडिशा के इस्पात और खान मंत्री प्रफुल्ल कुमार मल्लिक कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. यह जानकारी मंत्री ने अपने व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल खुद साझा की है. उन्होंने बताया कि मैंने कोविद-19 पाजिटिव पाया गया है. मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आयी है. मेरा स्वास्थ्य अब स्थिर है. मेरा अस्पताल में इलाज चल रहा है. मैं उन सभी लोगों से आग्रह कोविद-19 परीक्षण करवाने और संगरोध में रहने के लिए आग्रह करता हूं, जो पिछले कुछ दिनों में संपर्क में आए थे.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
