Home / Odisha / पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

जोड़ा. केंदुझर जिले के बंसपाल ब्लॉक में के रुगुडीशाही में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर कुल्हाडी से काटकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान जदु महाकुड और उसकी पत्नी बनिता महाकुड रूप में बतायी गयी है. बताया जाता है कि उन्होंने शुक्रवार शाम को खाना खाया था और इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गयी थी. बहस के दौरान जदु गुस्से में आ गया और अपने घर में पड़ी एक कुल्हाड़ी को उठा लिया और बनिता को काटकर हत्या कर दी. अधिक रक्त रिवास होने के कारण बनिता की तात्कालिक मृत्यु हो गई. हत्या की जानकारी मां को देने के बाद जदु फरार हो गया.  इस हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …