Home / Odisha / गंजाम में 68 जुआरी गिरफ्तार, डेढ़ लाख से अधिक नकदी बरामद

गंजाम में 68 जुआरी गिरफ्तार, डेढ़ लाख से अधिक नकदी बरामद

ब्रह्मपुर. गंजाम जिला में पुलिस ने 68 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और इनके पास डेढ़ लाख से अधिक नकदी बरामद की गयी है. यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक ने ट्विट कर दी है. उन्होंने बताया कि पूजा उत्सव के मद्देनजर गंजाम जिले में जुए के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान पिछले 24 घंटों के दौरान गंजाम पुलिस ने पूरे जिले में 14 जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया और 68 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से नकदी 1,53,050 रुपये,  चार मोबाइल व अन्य जब्त किया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …