Home / Odisha / बालेश्वर व तिर्तोल उपचुनाव में कांग्रेस को माकपा का समर्थन

बालेश्वर व तिर्तोल उपचुनाव में कांग्रेस को माकपा का समर्थन

 

भुवनेश्वर. बालेश्वर व तिर्तोल विधानसभा उपचुनाव में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन करने की घोषणा की है. पार्टी ने एक बयान जारी कर गुरुवार को कहा कि भाजपा उनकी प्रमुख शत्रु पार्टी है तथा बीजद उसके अघोषित सहयोगी है. ऐसे में इन दोनों पार्टियों के बजाय वह कांग्रेस को समर्थन देगी तथा लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करेगी. पार्टी के प्रदेश सचिव अलीकिशोर पटनायक ने एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा सांप्रदायिक पार्टी होने के साथ-साथ कार्पोरेट परस्त पार्टी है. भाजपा कार्पोरेट के हितों की पूर्ति में लगी हुई है. भाजपा से भारत के संविधान को खतरा है. बीजू जनता दल भाजपा के साथ अघोषित सहयोगी है. ऐसे में पार्टी ने इन दोनों को छोड़कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए इन दो विधानसभा की जनता से अपील की है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …