Home / Odisha / प्रदेश में कोविद गाइडलाइन उल्लंघन के आरोप में 8 मामले दर्ज

प्रदेश में कोविद गाइडलाइन उल्लंघन के आरोप में 8 मामले दर्ज

भुवनेश्वर. प्रदेश में 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में विभिन्न थानों में 8 मामले दर्ज किये गये हैं. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. कटक में कमिश्नरेट पुलिस ने गत 24 घंटों में मास्क न पहनने वाले 219 लोगों से जुर्माना वसूला है. कटक के डीसीपी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बीते 24 घंटों में सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना करने वाले 770 लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया है. इसी तरह मोटर वेहिक्ल एक्ट व ओडिशा शहरी पुलिस कानून के उल्लंघन को लेकर 502 लोगों से भी जुर्माना लिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …