Home / Odisha / पद सहायक कार्यकारी अभियंता और 48 फ्लैट, तीन मकान तथा बहुत संपत्तियों का है मालिक

पद सहायक कार्यकारी अभियंता और 48 फ्लैट, तीन मकान तथा बहुत संपत्तियों का है मालिक

भुवनेश्वर. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में जनरल पब्लिक हेल्थ (जीपीएच) डिवीजन- II के सहायक कार्यकारी अभियंता लगभग 6.5 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक निकला है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में सतर्कता विभाग ने जनरल पब्लिक हेल्थ (जीपीएच) डिवीजन- II के सहायक कार्यकारी अभियंता रवीन्द्र नाथ प्रधान के जुड़े छह स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी. यह छापेमारी कल की गयी थी. विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी की कई टीमों ने नयापल्ली में प्रधान की दो मंजिली इमारत, एक अपार्टमेंट, बलिअंता में एक घर में, एक रिश्तेदार के घर और ब्रह्मपुर में उनके पैतृक घर पर छापा मारा. इसके साथ-साथ एक टीम ने शहर के यूनिट-III स्थित कार्यालय की भी तलाशी ली. छापे के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं. साथ ही पता चला है कि वह 6,53,86,710 रुपये की संपत्ति का मालिक है. इसमें उसके एक बेड का 48 फ्लैट, दो मंजिली इमारतें दो, एक कमरे का एक घर, आठ प्लाट, चार पहिया वाहन दो, बैंकों में जमा राशि, बीमा पालिसियों में निवेस, गहने, नकदी और घरेलू समान भी शामिल हैं. बताया जाता है कि परिवार में दो रीयल एस्टेट की समेत तीन कंपनियां पंजीकृत हैं और इसका निदेशक इसका बेटा है. तीसरी फूड प्रोसेसिंग से जुड़ी हुई कंपनी है. इसके अलावा इसका बेटा अन्य कृषि उत्पादों से संबंधित व्यवसाय में साझेदार भी है. 48 फ्लैट का निर्माण इसके बेटे की कंपनी ने की है. विभाग मामले की तह तक जाने के लिए जांच कर रहा है.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को सतर्कता विभाग ने गंजाम के एक हाई स्कूल के शास्त्रीय शिक्षक को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया था. इसके पास लगभग 4.93 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ था.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …