
भुवनेश्वर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पूर्व विधायक गुरुपद नंद नहीं रहे. कटक के एक निजी अस्पताल में चिकित्साधीन स्थिति में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह 77 साल के थे. उल्लेखनीय है कि वह लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे. वह 1980 में कांग्रेस की टिकट पर राउरकेला से विधायक चुने गये थे. वह सत्तारुढ़ पार्टी के मुख्य सचेतक के रुप में भी कार्य किया. वह कांग्रेस के कटक जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न जिम्मेदारियों पर कार्य किया. उनके निधन पर राजनीतिक महल में विशेष कर कांग्रेस में शोक व्याप्त है. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ-साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
