Home / Odisha / पुरी में ट्रेन का इंजन हुआ बेपटरी, कोई हताहत नहीं

पुरी में ट्रेन का इंजन हुआ बेपटरी, कोई हताहत नहीं

पुरी. पुरी जिले के चंदनपुर और तुलसीचौरा के बीच मंगलवार तड़के एक खाली ट्रेन के दो इंजन पटरी से उतर गए. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंजन के सामने के तीन पहिए और पीछे का एक पहिया पटरी से उतर गया. यह ट्रेन खुर्दा रोड जा रही थी. इसकी सूचना मिलते ही रेलवे की एक तकनीकी टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची. इस मामले में जांच का आदेश दे दिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …